-फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिग काॅलेज के 17 वे स्थापना दिवस पर गौरक्षा चिंतन शिविर एवं सुंदर कांड पाठ का हुआ आयोजन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिग काॅलेज के 17 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय गौरक्षा चिंतन शिविर एवं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्र संत महंत योगी सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज कालीकापिथाधीश्वर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राष्ट्र संत महंत योगी सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज कालीकापिथाधीश्वर ने गौमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद गौमाता को गुड़, चना आदि खिलाकर एवं आरती उतारी। वहीं संस्थान के डारेक्टर यशवर्धन दक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ट एवं प्रबंधक डाॅ सुरेश चंद्र दक्ष ने राष्ट्र संत महंत योगी सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज को तलवार, त्रिशूल, गदा एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने नर्सिग काॅलेज के 17 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि भारत सरकार को गौमाता की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए। गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्ज दिया जाये। साथ ही कहा कि मौनी अमस्या हमारे सनातन धर्म का बहुत विशेष दिवस है। माघ मास की अमवस्या को मौनी अमस्या कहते है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से हमारे पापों का नाश होता है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पितृों को जल अर्पण करने से शांत होते है।
कार्यक्रम में भानू प्रताप सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश मंत्री अंकित उपाध्याय, देशराज शंखवार, उमेश सविता, छोटेलाल वर्मा, दीपक चैहान, गेंदालाल राठौर, ठा. दिनेश जादौन, मनोज कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र यादव, रविंद्र शर्मा, रामबाबू कुशवाह, नरेश सिंह, आलोक, प्रमोद शर्मा, महेश चंद्र गोला, देव वर्मा, संजय सिंह, सतीश शर्मा, डीके सिंह आदि मौजूद रहे।