फिरोजाबाद। यमुना की तलहटी में स्थित ग्राम जलालपुर के भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि शिवदत्त सागर महाराज, हेमदत्त सागर महाराज, पदमदत्त सागर महाराज, का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जिसमें मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों द्वारा त्रय मुनिराजों का पाद प्रक्षालन व आरती कर भव्य अगवानी की गई। मंदिर प्रांगण में अभिषेक व शांतिधारा, पूजन महाराज श्री के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
महाराज श्री ने कहा कि श्रावकों को अपने षट् आवश्यक कार्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने श्रावकों को दैनिक जीवन में देव दर्शन के महत्व को समझाया। तत्पश्चात मुनि संघ का बटेश्वर की ओर दोपहर दो बजे नसीरपुर के लिए मंगल विहार हुआ। इस दौरान मंदिर समिति के निर्देशक रमेश चंद्र जैन भगत, संस्थागत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष मनीष जैन, महामंत्री विनोद जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, ऑडिटर पंकज जैन, व्यवथापक अशोक जैन, सह व्यवथापक मनोज जैन, कुंज बिहारी, राजीव जैन रागी, नरेंद्र जैन, मुकेश, पंकज, शिवम, विकाश आदि श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।