शिकोहाबाद: वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिना प्रथम, स्वेता द्वितीय स्थान पर रही

शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोमवार को प्राचार्या की अध्यक्षता में एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिना और द्वितीय स्थान श्वेता ने प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो गीता यादवेन्दु ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रतियोगिता हिन्दी विभाग की असि प्रो दर्शना कुमारी के संयोजन में पर्यावरणीय परिवर्तन मानवता के समक्ष एक चुनौती विषय पर महाविद्यालय स्तर पर किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षिकाओं का माला पहना कर स्वागत किया गया। छात्राओं ने पक्ष विपक्ष पर अपने महत्वपूर्ण विचारों को प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में विजयी एमए हिन्दी फाइनल कुमारी हिना प्रथम, बीए प्रथम वर्ष कुमारी श्वेता द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष कुमारी अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रो शशिप्रभा तोंमर, हिन्दी विभागाध्यक्ष, प्रो सीमारानी जैन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एवं डॉ नीलम संस्कृत विभागाध्यक्ष ने विषय को बडी सूझ बूझ एवं निश्पक्षिता के साथ निर्णय प्रस्तुत किया। प्राचार्या ने छात्राओं को पर्यावरण सम्बन्धी सुझाव और आशीर्वाद प्रदान किया।
आयोजित प्रतियोगिता में डॉ नम्रता प्रसाद, डॉ मोनिका सिंह, डॉ ममता भारद्वाज, डॉ पिंकी यादव, असिं प्रो सोनिका आदि उपस्थित रहीं। धन्यवाद ज्ञापन हिन्दी विभाग में असि प्रो पल्लवी पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में प्रो शशिप्रभा तोमर, प्रो सीमारानी जैन, दर्शना कुमारी, डॉ सीमारानी, डॉ नीलम, प्रीति सिंह,पूजा राजपूत, पल्लवी पांडेय, डॉ ममता भारद्वाज, डॉ पिंकी, सोनिका, डॉ चन्द्रा, सुनीता यादव, संगीता, डॉ रेनू, राधा, नन्दनी व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।