फिरोजाबाद: ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

-विप्र बंधुओ ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर दी होली की शुभकामनाऐं
फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट का स्वागत समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन शिकोहाबाद बड़ा बाजार स्थित दाऊजी मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें विप्र बंधुओ ने एक-दूसरे से गले मिलकर तथा माथे पर चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी लोगों को एकजुटता के साथ जिला ब्राह्मण महासभा को आगे बढ़ाना है और भगवान परशुराम के संदेश को जन-जन तक पहुंचना है। कभी भी किसी भी विप्र बंधु पर ईश्वर ना करें कोई कष्ट आता है, तो हम सबको मिलकर एक जुटता के साथ उसका सामना करना है और उसके सुख-दुख में सदैव उसके साथ रहना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एवं उनकी टीम का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह एवं होली मिलन समारोह में प्रसाद वितरण के उपरांत वीर बंधुओ ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।
स्वागत समारोह में महानगर अध्यक्ष पंडित प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान, महिला जिलाध्यक्ष मिथिलेश वशिष्ठ (शशि), युवा जिलाध्यक्ष पंडित गोपाल दुबे, परशुराम शोभायात्रा के संयोजक पंडित दिनेश वशिष्ठ, शोभायात्रा के जिलाध्यक्ष पंडित तरुण उपाध्याय, महानगर के युवा अध्यक्ष पंडित अनुराग रावत, पंडित उमाकांत पचैरी, पंडित सुरेंद्र उपाध्याय, पंडित सीताराम शर्मा, सरोज शर्मा, लक्ष्मण तिवारी, राजेश तिवारी, राजीव पचैरी, गोपाल शर्मा, विपिन तिवारी, प्रेमशंकर शर्मा, मीना शर्मा, राधा शर्मा, संजू शर्मा, मधु भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, विकास दुबे, डॉ विवेक दुबे, मनोज भटेले, मुकेश गौड़, आशीष मिश्रा, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।