मानवाधिकार सहायता संघ ने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं महिला सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सहायता संघ द्वारा सामाजिक व देशहित में अपना अहम योगदान दे रही महिलाओं को जैन मंदिर सभागार में सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किड्स कॉर्नर स्कूल की प्रिंसिपल रूपाली भटनागर, जीवन धारा हॉस्पीटल डॉ रचना जैन, विशिष्ट अतिथि पूनम शर्मा पार्षद व तृप्ति उपाध्याय आहार विशेषज्ञ जिला अस्पताल, डॉक्टर सुप्रिया बैंदिल, एसआई थाना उत्तर अनु चैधरी, मानसी, राधा शंखवार, नारी शक्ति स्वाभिमान से चंद्रकांता शंखवार, नीता पांडे, मनीषा कुलश्रेष्ठ, डॉ निधि गुप्ता ने महिला सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग की लगभग 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश संगठन मंत्री निर्मल जैन, जिलाध्यक्ष दर्शन पांडे, महिला जिलाध्यक्ष रमा भदोरिया ने सभी अतिथियों व सम्मानित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संरक्षक सौरभ लहरी ने किया। इस दौरान राजेंद्र चित्तौड़िया, तरुण उपाध्याय, मनीष शर्मा, मोहित कुलश्रेष्ठ, अनिल परिहार, दुष्यंत यादव, रणवीर, चेतन दीक्षित, उत्कर्ष पाठक, अंश पालीवाल का विशेष सहयोग रहा।