फिरोजाबाद। घरेलू विवाद में एक विवाहिता ने नाराज होकर थिनर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
पूरा मामला थाना रामगढ़ क्षेत्र के सांती रोड सेलई का है। यहां पर रहने वाली सजनी नामक महिला का परिवार में ही विवाद हो गया। घरेलू विवाद के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए थिनर का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घटना को लेकर पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली है। वहीं, महिला की हालत में सुधार होने पर पुलिस महिला के भी बयान दर्ज करेगी। इंस्पेक्टर थाना रामगढ़ का कहना है कि पारिवारिक क्लेश में महिला ने थिनर का सेवन किया है। घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।