फिरोजाबाद: माता-पिता के वचन निभाने के लिए भगवान ने समस्त वैभव का त्याग करके वन गमन स्वीकार-विश्वेश्वरी देवी



फिरोजाबाद। रामलीला मैदान में चल रही रामकथा के पांचवे दिन कथा वाचक साध्वी विश्वेश्वरी देवी ने रामकथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि राम की महिमा जामकर परशुराम ने उन्हें शिव धनुष दिया और जपस्या के लिए चले गये। चारो भाई वधुओ सहित अयोध्या में आए, जहाॅ अवधवासियों ने आनंद पूर्वक उत्सव मनाया। सबके मन में राम के राज तिलक की कामना हुई। लेकिन मंथरा ने कैकयी के माध्यम से राम का वन गमन की पृष्ठ भूमि तैयार हुई। कैेकयी ने राजा दशरथ से सत्य का पालन करने हुए अपने दो वरदान मांगे। जिसमें राम को चैदह वर्ष का बनवास और भरत को आयोध्या का राजा बनाया जाये। जब राम को इसका ज्ञान हुआ तो वह सीता एवं लक्ष्मण सहित वन के प्रस्थान कर जाते है। माता-पिता के वचन निभाने के लिए भगवान ने समस्त वैभव का त्याग करके वन गमन स्वीकार किया। उन्होने कहा कि भगवान राम ने वनवासी कोल, भील आदि जातियों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए भगवान ने वनवास स्चीकार किया। अनके भूखंडो को एकजुट करके अखंड राष्ट्र बनाने के भगवान ने वन यात्रा की, रावण जैसे धर्म विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी राक्षस के वध के लिए वनवास स्वीकार किया।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1583