शिकोहाबाद: इकतरफा प्यार में युवक ने हाथ की नस काटी

शिकोहाबाद। एक युवक को अपने ही परिवार की रिश्ते में लगने वाली भाभी से इकतरफा प्यार हो गया। उसने भाभी से अपना प्यार इजहार किया। जिस पर भाभी ने उसे अनसुना कर दिया। इसके बाद युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। जब युवक के हाथ से खून बहने लगा तो परिजन उसको उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाए।
मामला थाना क्षेत्र के मुहल्ला खेड़ा का है। यहां निवासी एक युवक को अपने परिवार की भाभी से इकतरफा प्यार हो गया। उसने भाभी को प्यार का इजहार किया। जिसको उसने अनदेखा और अनसुना कर दिया। जिसके बाद रविवार सुबह युवक ने भाभी का हाथ पकड़ कर उसे अपने साथ रहने के लिये कहा। जब महिला ने उसे इंकार कर दिया, तो युवक ने ब्लैड से अपने हाथ की नस को काट लिया।
युवक द्वारा नस काटते ही उसके हाथ से खून बहने लगा, जिसे देख परिवार के अन्य लोग हैरान रह गये। युवक को परिजन अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।