-विधान से समाधान कार्यक्रम में महिलाओं ने की हिस्सेदारी
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन नगर पंचायत भवन, मक्खनपुर में किया गया। जिसमें महिलाओं के हित संरक्षण कानून विषय पर आगंनवाडी कार्यकत्रियों एवं महिलाओं को जानकारी दी गई।
नगर पंचायत भवन पर आयोजित विधान में समाधान विषय पर कार्यक्रम में प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज हरवीर सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और उन अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक विधिक प्रावधानों पर आधारित है। सचिव एवं अपर जिला जज पीयूष सिद्धार्थ ने कहा कि समाज में महिलाओं को उनके कर्तव्य ही बताये जाते रहे हैं बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता। उनके अधिकारों को विधिक प्रक्रिया के अनुरूप संरक्षित किया जाना भी आवश्यक है।
श्रम विभाग में शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं और श्रम अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग में चलाई जा रही योजनाओं जैसे राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। थाना मटसैना प्रभारी निरीक्षक डाॅ रंजना गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर महिला थानों की स्थापना की गई है। ताकि महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता से कार्रवाई हो सके।
कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी वीके त्रिवेदी, जिला. समाज कल्याण अधिकारी सूर्य कुमार मिश्र, ईओ नगर पंचायत आशुतोष त्रिपाठी, अर्पणा कुलश्रेष्ठ, कीर्ति चैधरी तहसीलदार, अम्बुज यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी के अलावा श्रीमती सपना शर्मा, श्रीमती वीरवती, सोनपाल, धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।