फिरोजाबाद: पुत्री के उपचार में लापरवाही कर रहे चिकित्सकों का मां ने किया विरोध, चूड़ी से काटा हाथ



-बालिका की मां से प्राईवेट सुरक्षाकर्मियों ने की अभ्रदता

फिरोजाबाद। शहर के प्राइवेट ट्रामा सेंटर में एक बालिका के उपचार में लापरवाही कर रहे चिकित्सकों के खिलाफ परिवारीजनों ने विरोध करते हुए पूरी रकम हड़पने के बाद भी बालिका स्वस्थ नही है। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने महिला से अभद्रता कर दी। इसके बाद महिला ने अस्पताल के सामने ही चूड़ी से अपना हाथ काट लिया। जिससे वह घायल हो गई। डाक्टरों ने चालीस हजार रू लेने के बाद भी इलाज पूरा नही किया है।

थाना लाइनपार के नगला विष्णु निवासी आरती ने अपनी बेटी को 9 दिन पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर उसे प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। जहां उसका उपचार चलता रहा, लेकिन बालिका की हालत में सुधार नहीं हुआ। आरती ने बताया कि जब उसने उपचार में लापरवाही बरतने और लगातार रुपये लेने की बात का विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता करते हुए बाहर निकाल दिया।

आरोप है कि 40 हजार रुपये वह अब तक दे चुकी है। लेकिन उसकी बेटी को कोई आराम नहीं मिला है। इसके बाद उसने अस्पताल के सामने ही अपना हाथ काट लिया। काफी देर तक चले हंगामें के बाद भी धरती का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों का दिल नहीं पसीजा। उसने अपने जेबर गिरवी रखकर बेटी का उपचार कराया था। लेकिन कोई आराम नहीं मिल सका है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1584