फिरोजाबाद। नगर निगम में आरजीआरएस पोर्टल पर जनसुनवाई की प्राप्त शिकायतों का जनवरी माह में निस्तारण करने पर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। सहायक नगर आयुक्त निहाल चन्द्र ने बताया कि नगर निगम में माह जनवरी में पोर्टल पर प्राप्त 90 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसका शत प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया है। प्रदेश स्तर पर इस नगर निगम को प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त ऋषिराज के निर्देशन में नगर निगम द्वारा आरजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष निर्देश दिए थे। शिकायतों को नियत समय सीमा में गुणवक्ता के साथ निस्तारण किया गया है।