फिरोजाबाद। उ.प्र. व्यापार मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष वीएस. गुप्ता की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय बापू गली पर सम्पन्न हुई। बैठक में नये सत्र 2025-27 में जनपद की सभी भंग इकाइयों पर निवर्तमान एवं नये पदाधिकारियों के चुनाव पर गम्भीर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कुछ पुराने एवं नए नामो पर मंथन किया। जिसके परिणाम शीघ्र ही घोषित किये जाएंगे।
संजय मित्तल ने कहा कि आज दर्जनो व्यापार मण्डल जनपद में दिखाई पड़ते है, जो केवल कागजों में ही दिखाई पड़ते है और व्यापारियो को भ्रमित करते है। उन्होंने इस संगठन के नाम को नया रूप देने के लिए अब उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल’(वीएस.) को जोड़कर ही लिखा जायें जिसे सभी ने स्वीकार किया।
बैठक में संजय मित्तल, विमलेश जैन, सोमदत्त गुप्ता, आलोक मित्तल, विनोद माहेश्वरी, महेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता, राहुल कुमार, नितिन अग्रवाल, रबी गुप्ता, सामर्थ गोलस आदि मौजूद रहे।