मतदान केंद्रो पर लगी मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें
फिरोजाबाद। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह से मतदान केंद्रो पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं से लेकर बुजुर्गो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं डीएम-एसएसपी मतदान केंद्रो का निरीक्षण करते रहे।
लोकतंत्र के इस महापर्व में सुबह से ही लोगों का मतदान केंद्रो पर पहुंचना शुरू हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण आचलों में मतदान केंद्रो पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। लोगों में मतदान के प्रति अलग ही उत्साह दिखाई दिया। सबसे ज्यादा युवाओं ने मतदान के प्रति दिल चस्पी दिखाई। महिलाऐं व बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागेदारी निभाई। वहीं मतदान केंद्रो का जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते दिखाई दिए। वही मतदान केंद्रो पर पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी मुस्तैद दिखाई दिए।
बुजुर्ग,विक्लांगो मैं भी दिखा उत्साह
टूंडला स्थित जीजीआईसी मतदान केंद्र पर एक विकलांग साइकिल से वोट डालने के लिए पहुचे पुलिसकर्मी उसे पोलिंग बूथ तक ले जाकर मतदान कराया। सिरसागंज विधानसभा के मदनपुर ब्लॉक में 100 साल की बुजुर्ग महिला को मतदान करने के लिए चारपाई सहित मतदान केंद्र पर उनके परिजन लेकर पहुंचे।