Skip to content

फिरोजाबाद: व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे को रोके जाने की मांग

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्राा के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे के विरोध में कलैक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा है।
गुरूवार को व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम बुशरा बानों को सौंपा है। जिसमें व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी सर्वे के नाम व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। विगत वर्षो से सर्वे छापे बंद पड़े थे। लेकिन यकायक रूप से संपूर्ण उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के यहां सशक्त रूप से जीएसटी के सर्वे छापे पढ़ रहे हैं। जिससे व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारी विगत दो वर्षो से कोरोना से पीडित है। ऐसा लग रहा है कि इंस्पेक्टर राज शुरू हो गया है। इसे रोका जायें। ज्ञापन देने वालो में आशीष अग्रवाल, रमाशंकर यादव दादा, पंकज यादव, सोनू मिश्रा, सुभाष यादव, दुष्यंत यादव, मनोज कटारिया, राजपाल यादव, मनोज राणा, भानु उपाध्याय, चरित्र मोहन जैन, सुनील कुमार सिंह, अर्जेश उपाध्याय, मनोज राणा, सोनू यादव, अभिषेक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *