Skip to content

फिरोजाबाद: नगर मजिस्ट्रेट ने खाद्य विभाग की टीम के संग रसगुल्ला बनाने वाली फैक्ट्री पर माराछापा

-फैक्ट्री में पाउडर से बनते मिले रसगुल्ले, टीम ने मौके से 40 किलो रसगुल्ले कराएं नष्ट

फिरोजाबाद। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट ने खाद्य एवं औषध प्रशासन की टीम के साथ फतेहाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान फैक्ट्री में पाउडर से रसगुल्ले बनते मिले। टीम ने मौके से 40 किलो छैना नष्ट कराया है। साथ ही रसगुल्लों को सैंपल लिया।

बताते चलें फतेहाबाद रोड स्थित अमृत नगर छारबाग में पंचम सिंह की छैना बनाने की फैक्ट्री है। काफी दिनो से प्रशासन को इसकी शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुुमार सागर ने खाद्य एवं औषध प्रशासन की टीम के साथ यहाॅ छापा मारा। टीम के पहुंचते फैक्ट्री में अफरा.तफरी मच गई। टीम को मौके से सफेद एवं रंगीन रंग के छैना मिले। छैना में काफी रंग मिलाया गया था। जो सेहत के लिए हानिकारक हैं। टीम ने मौके 40 किलो छैना नष्ट कराया। वहीं दो सैंपल भी भरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *