Skip to content

फिरोजाबाद: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारी दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली सुभाष तिराहे से निकाली गई। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिभाग किया।
शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार द्वारा सुभाष तिराहे से एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका शुभारम्भ संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन सूरज सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि वाटर वक्र्स, गांधी पार्क चैराहा, सिनेमा चैराहा, गंज चैराहा, शास्त्री मार्केट, सदर बाजार होते हुए घंटा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली शहर के गणमान्य लोगों के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बच्चे साथ चल रहे थे। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ब्रजेश यादव ने कहा कि सरकारी या प्राइवेट कार्यालयों से पीड़ित लोगों की मद्द के लिए मानवाधिकारों का हनन सबसे ज्यादा पुलिस विभाग में होता है। हम अपनी संस्था के माध्यम से मानवाधिकारों के अधिकारी की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करते है। रैली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी शर्मा, प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र यादव, प्रदेश प्रभारी डा. प्रमोद यादव, डा. राजकुमार, डा. अशोक शर्मा, उमेश चंद्र यादव, कौशल किशोर उपाध्याय, दिनेश यादव, सुभाष यादव, जेपी यादव, नीरज यादव, नितिन यादव, राजेन्द्र पचैरी, मनोज ताऊ, अर्जेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *