Skip to content

फिरोजाबाद- पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये।

शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने सुभाष तिराहे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावन भुट्टो जरदारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व देश और विश्व के जन-जन के प्रिय प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो गलत टिप्पणी की वह सभी भारत वासियों का अपमान है। पाकिस्तान के नेता अपने इतिहास से सबक नहीं लेते हैं। पाकिस्तान और पाकिस्तान के सिरफिरे विदेश मंत्री को सार्वजनिक मंच पर माफी मांगनी चाहिए।

जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता व भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित तिवारी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए कहा कि यूनाइटेड नेशन जैसे सम्मानित मंच से भारत जैसे गणतंत्र और प्रजातांत्रिक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमर्यादित टिप्पणी देश का अपमान है। ऐसी भाषा के लिए पाकिस्तान को उसी मंच से सार्वजनिक माफी मांगनी चहिए। दुनिया मे आंतक परोसने वाला देश पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अमर्यादित टिप्पणी चीन को प्रसन्न करने के लिए है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुशल नेतृत्व में भारत देश विश्व पटल पर बहुत आगे बढ़ कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। पाकिस्तान और इसके नेता बौखलाकर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं।

इस दौरान राम नरेश कटारा, केशव देव शंखवार, दिलीप सिंह इंजीनियरिंग, मोहनदेव शंखवार, शिवमोहन श्रोतीय, भगवान सिंह झा, लकी गर्ग, दीपक अग्रवाल, दिनेश बघेल, उदय प्रताप सिंह, देवेश भारद्वाज, अमीना गुप्ता, विकास दिवाकर, विजय शर्मा, प्रमोद यादव, सुनील मिश्रा, मनोज ताऊ, प्रमोद जाटव, घुंडी लाल राठौर, केडी जाटव, सौरव गर्ग, गुड्डा पहलवान, राहुल चैहान, अतुल शर्मा, अवनीश कुशवाह, बंटी कुशवाह, दीपक राठौर, सतीश चंद गोला, अमन यादव, भूरी सिंह राठौर, हेमंत गुप्ता, रामखिलाड़ी बाल्मीकि, वीरेन्द्र सुमन आदि मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *