Skip to content

फिरोजाबाद: हिकमत उल्ला खां बने व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक महिला जिलाध्यक्ष शीलमणि शर्मा की अध्यक्षता में उनके निवास लेबर काॅलौनी पर सम्पन्न हुई। बैठक में उ.प्र. व्यापार मंडल का 50 वीं स्वर्ण जयंती बनाये जाने पर चर्चा की गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी ने कहा कि उ.प्र. व्यापार मंडल का 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा। 24 दिसम्बर को तीन बजे एक व्यापारी-अधिकारी गोष्ठी स्थानीय रामलीला चैराहा बाजार समिति पर की जायेगी। वहीं अग्रसैन चैक रामलीला चैराहे पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। बैठक में हिकमत उल्ला खां को व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिक्ता शिवशंकर दुबे को श्रद्वांजली अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *