Skip to content

फिरोजाबाद- किसान दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चै. चरण सिंह की जयंती

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रमसेवक यादव ने कहा कि चैधरी चरण सिंह भारत के सबसे बड़े किसान नेताथे। वह देश के पांचवे प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपना संर्पूण जीवन भारतीय ग्रामीा परवेश की मध्यता में निर्वाह किया। पूर्व प्रधान गुलाब सिंह यादव ने कहा कि चै. चरण सिंह ने किसानों के जीवन व सिद्वांतों को बेहतर बनाने के लिए कई नीति की शुरूआत की। भारत सरकार ने 2001 में चैधरी चरण सिंह के सम्मान में हर वर्ष 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मानने का फैसला किया।

पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, डा. विजय आर्या ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान कमलेश यादव, अवनीश कुमारी, विनय कुमार बाल्मीकि, दीपू यादव, शादान हुसैन, मोहित राठौर, सुनील यादव, रजा अली, राजन यादव, अनार सिंह दिवाकर, जगमोहन यादव, चरण सिंह दिवाकर, योगेश बाल्मीकि, सूर्यवीर सिंह यादव, राजकुमार, अवनीश कुमार, श्रीनिवास प्रजापति, अमित दीक्षित, उदित दीक्षित, तन्मय गुप्ता, विष्णु पाराशर, डा. मुजाहिद खान, राजकुमार राठौर, राकेश यादव, बंटू कठेरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *