Skip to content

फिरोजाबाद: 251 दीप जलाकर मनाई व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने रामलीला चैराहे पर 251 दीप प्रज्वलित कर व्यापार मंडल स्वर्ण जयंती मनाई।

दीपोत्सव कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी, महासचिव कौशल उपाध्याय एवं रामलीला बाजार समिति के अध्यक्ष इनाम सिंह प्रजापति ने आए हुए मेहमानों का हार, साफा पहना कर स्वागत किया। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि मेरा पांच साल के कार्यकाल में जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी और उनकी टीम ने मेरा पूरा सहयोग किया है। उसके लिए मैं धन्यवाद देती हूॅ।

सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। व्यापारी बंधुओं को किसी भी तरह की कोई भी दिक्कत होने पर मुझसे., थाना व 112 पर संपर्क करें। आपकी समस्याओं को सुनकर तुरंत निदान किया जाएगा। जिला उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी बंधुओं से कहा कि जिला उद्योग व्यापार मंडल का हर पदाधिकारी व्यापारी की हर दुख सुख में साथ खड़ा है। उनकी हर परेशानी में व्यापार मंडल उनकी लड़ाई को लड़ेगा।

कार्यक्रम में समाजसेवी करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान को जिला उद्योग व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उनको मनोनीत पत्र देकर, शॉल, माला पट्टिका पहनाकर समूचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भव्य तरीके से स्वागत किया। अंत में महिला सभा की जिला अध्यक्ष शीलमणि मान सिंह शर्मा का 83 वां जन्मदिन व्यापार मंडल के पदाधिकारी, अधिकारी ने जन्मदिन का केक काटकर शुभकामनाऐं दी।

दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश गुप्ता, महिला नगर अध्यक्ष अनुपम शर्मा, नीता पांडे, जिलाध्यक्ष आईटी सेल भरत तिवारी, सुनील अग्रवाल, आसिम खान, त्रिलोकीनाथ पोरवाल, फैजान, पंकज झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *