लखनऊ/टूंडला। लोकतंत्र के महापर्व में लखनऊ के पुलिस उप महानिदेशक नवीन अरोरा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया। उन्होंने वोट की चोट कर सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास किया।
एडीजी बजट हेडक्वार्टर नवीन अरोरा एवं उनकी पत्नी इशिता अरोरा ने विधानसभा 169 बक्शी का तालाब, प्रकाश बाल विद्या मंदिर विनम्र खण्ड में वोट डालने के बाद उंगली पर स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हर किसी को अपनी भागीदारी करनी चाहिए। हम एक सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना तभी कर सकते हैं जब हम शत प्रतिशत मतदान की ओर अग्रसर हों।
हमारा एक वोट देश की सरकार बनाता है। हमारा, हमारे बच्चों और देश का भविष्य तय करता है। उन्होंने वोट की ताकत के बारे में बताने के साथ ही लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।