Skip to content

फिरोजाबाद: जिलाधिकारी ने अस्थाई एवं स्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाऐं

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रवि रंजन ने बेसहारा, असहाय, गरीब लोगों के लिए तैयार किए गए रैन बसेरों का नगर निगम अधिकारियों संग औचक निरीक्षण किया। जहाॅ उन्होंने रैन बसेरों में लाइट, गर्म पानी, दवा, मास्क, सैनिटाइजर, हीटर आदि की समुचित व्यवस्थाओं को देखा। जहां ठीक ठाक पाया गया

डीएम रवि रंजन ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जैन मंदिर चैराहा सहित शहर के विभिन्न स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को परखा। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में रहने वाले लोगों किसी भी सुविधा की कोताई नही बरती जानी चाहिए और न ही निरीक्षण के बाद किसी सुविधा में कटौती होनी चाहिए। उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह समय-समय पर रैण्डम निरीक्षण करते रहंगें और निरीक्षण के दौरान सुविधाओं में कोई कमी व कोताई पाए जाने पर सम्बन्धितों की जबाबदेही निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी असहाय व्यक्ति से रैन बसेरे में आने के लिए उसका आधार कार्ड नही मांगा जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ठंड को दृष्टिगत रखते हुुये शहरी व ग्रामीण क्षेत्रोें में रैन बसेरा, अलाव एवं कम्बल वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होने रैन बसेरों की प्रतिदिन समुचित सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त घनश्याम मीणा व जलकल विभाग, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *