Skip to content

फिरोजाबाद: नगर निगम ने प्रतिबंधित पाॅलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान, बसूला 17 हजार का जुर्माना

फिरोजाबाद। मंगलवार को प्रतिबंधित पाॅलीथिन के खिलाफ नगर निगम की टीम ने शहर में अभियान चलाकर दुकानदारों से हजारों रूपए का जुर्माना बसूल किया गया है। शहर में नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पाॅलीथिन के खिलाफ कोटला रोड, नगला करन सिंह तथा सैलई में अभियान चलाया। टीम ने आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों से प्रतिबंधित पाॅलीथिन मिलने पर हजारों रूपये का शमन शुल्क बसूल किया। स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी अरविंद भारती ने बताया कि आठ दुकानदारों से कुल पांच किलो 430 ग्राम प्रतिबंधित पाॅलीथिन बरामद हुई है। टीम ने दुकानदार मदन मोहन, कमलेश, प्रदीप कुमार, घनश्याम, ओम सिंह, कुलदीप, मानिक चंद्र से एक-एक हजार व दिनेश से दस हजार रूपए का जुर्माना बसूल किया। अभियान में कुल 17 हजार रूपए का शमन शुल्क बसूल किया गया। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिनेश पाल सिंह, प्रकाश सिंह, मनोज कुमार, विपन कुमार के साथ प्रवर्तन दल के सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *