Skip to content

शिकोहाबाद: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तिदरी पर मनाया वीर वाल दिवस

शिकोहाबाद। नगर के बड़ा बाजार स्थित तिदरी गुरुद्वारा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गया। जिसमे बताया गया कि वीर बाल दिवस क्यो मनाया जाता है। 17 वीं सताब्दी मे हिंदू धर्म की रक्षा करते हुए गुरु गोविन्द सिह जी के चार साहिवजादों ने अपना प्राणों का बलिदान दिया था। जिसमे उनके दो साहिबजादे जिनकी उर्म 6 वर्ष व 9 वर्ष थी उनको आकांताओं द्वारा जिंदा दीवार मे चिनवा दिया था। उनकी स्मृति मे 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी लोगों ने उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्चन कर श्रदांजली अर्पित की और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा डा. रामकैलाश यादव, नगर एवं जिला कार्यकारिणी से डा. सुशील मिश्रा, ज्ञानेंद्र जैन, मोहन बाबू अग्रवाल, आशीष कुमार, नगर कार्यकारिणी से अनिल कुलश्रेष्ठ, नीरू तोमर, राज नारायण शर्मा, सुकेश अग्रवाल, गगन तोमर, सत्यम मिश्रा, सुंदरम, भारतीय जनता पार्टी से पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश वर्मा, सतीश यादव, अनिल शर्मा, विशाल गुप्ता, सभासद मोहित बंसल, सुभाष सिसौदिया, शेषपाल सिंह, सिख समाज से महेंद्र सिंह, ज्ञानी सिंह आदि सैकड़ों स्वयं सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन अग्रवाल ने की तथा बौद्धिक नरेंद्र सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *