Skip to content

टूंडला: वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने की शुरू की भूख हड़ताल, लगे कूड़े के ढेर

-इधर कूड़ा न उठने पर सड़कों पर उड़ रही गंदगी से नगरवासी बेहाल

टूंडला। आठ माह से वेतन न मिलने से नाराज ठेका सफाई कर्मचारी शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए। वेतन न मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इधर, कूड़ा न उठने से नगर के स्टेशन रोड पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़ा उढ़ने की वजह से दुकानदार और स्थानीय लोग परेशान हैं।

आठ माह से वेतन न मिलने से नाराज ठेका सफाई कर्मचारी बुधवार से नगर पालिका में ताला बंदी कर अनशन कर रहे हैं। गुरुवार को विरोध में नगर में मौन जुलूस निकाला था। ताला बंदी होने के कारण कर्मचारी भी काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चैपट हो गई है। वेतन न मिलने से नाराज ठेका सफाई कर्मचारी शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। वाल्मीकि समाज के नगर अध्यक्ष रवन वाल्मीकि ने कहा कि अधिकारी ठेका कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो वह समाज के लोगों को साथ लेकर आंदोलन को और उग्र करेंगे। जब तक वेतन नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा।

शैलेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि ईओ कर्मचारियों को उनका हक नहीं देना चाहते। कर्मचारियों के वेतन के पैसों से ठेकेदारों को भुगतान किया जा रहा है। ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर में गंदगी कर साम्राज्य है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। स्टेशन रोड से लेकर एटा रोड पर तक सड़कों पर गंदगी बिखरी पड़ी है। हर ओर गंदगी का साम्राज्य है। यदि जल्द ही हड़ताल का समाधान नहीं हुआ तो हालात और भी खराब होंगे। इस दौरान अमित वाल्मीकि, शेखर चैहान, सरजू वाल्मीकि, आंसू, आजाद, सागर मेवाती, विश्वबंधु , सुमित पाथरे, बासू, अंकुल, गौरव, राहुल, राजकुमारी, बबीता, रजनी, कमलेश , ऊषा, पूनम, मनोज , गौरव आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *