Skip to content

फिरोजाबाद- नदियों के किनारे रखे जाएं बेसहारा गोवंश-रेनू यादव

फिरोजाबाद। सिविल लाइन निवासी समाज सेविका रेनू यादव ने बेसहारा गौवंश की समस्या को लेकर अपने सुझाव दिए है। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ संभगीय परिवहन अधिकारी, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को स्थाई एवं लाभकारी सुझाव पत्र भेजा है।

समाज सेविका रेनू यादव ने कहा कि बेसहारा गौवंश की समस्या थम नहीं रही है। वे फसलों को तो हानि पहुंचाते ही है और सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते है। सरकार को चाहिए कि युमना सहित अन्य नदियों के किनारे साधारण तार से बेरिकेडिंग कर उनमें बेसहारा गोवंश रखे जाने चाहिए। प्रकृति की गोद में होने के कारण उन्हें यहां पर्याप्त भोजन और पानी मिलेगा।

वहीं इस कार्य को करने में गौशाला बनवाने की तुलना में व्यय भी कम होगा। उनके रखरखाव पर होने वाला खर्च भी बचेगा। प्रदेश सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। प्राचीन काल में भी गोपालक गोवंश को नदियों के किनारे चराते थे। ये कार्य अब भी हो सकता है। गौशालाएं बनाने के लिए जहां जमीन की समस्या सामने आती है। वहीं नदियों के किनारे ऐसी कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *