Skip to content

फिरोजाबाद महोत्सव में आवाज का जादू बिखेरेंगे अनूप जलोटा और कैलाश खैर समेत कई हस्तियां

-पीडी जैन कालेज के मैदान सजेंगी डेढ़ दर्जन से अधिक स्टाल

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के नाम से प्रसिद्ध फिरोजाबाद में पहली बार फिरोजाबाद महोत्सव होने जा रहा है। इस आयोजन को वृहद और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग पूरी दम लगा रहा है। वन डिस्ट्रक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत यहां कांच के आयटमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन 27 जनवरी से पांच फरवरी तक किया जाएगा।

योगी सरकार द्वारा प्रदेश के प्रमुख उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना लागू की गई है। इसमें फिरोजाबाद के कांच उद्योग को शामिल किया गया है। देश व प्रदेश में आयोजित होने वाले मेले व प्रदर्शनी में ओडीओपी में शामिल जिलों के स्टाल प्रमुखता से लगवाए जाते हैं। यहां हस्तशिल्पियों को अपने उत्पादन का प्रचार-प्रसार व बिक्री करने का भरपूर मौका मिलता है। जिला प्रशासन द्वारा दस दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें ओडीओपी के तहत फिरोजाबाद सहित मुरादाबाद, भदोही, सहारनपुर, खुर्जा सहित 20 जिलों के स्टाल लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा वस्त्र मंत्रालय द्वारा 20 शिल्पियों का हस्तशिल्प बाजार व नेशनल जूट बोर्ड कोलकाता के 15 स्टाल लगाए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण का कहना है कि दस दिवसीय महोत्सव के दौरान हस्तशिल्पियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए बड़ा मंच मिलेगा।

पांच फरवरी 1989 को फिरोजाबाद को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने जनपद का दर्जा दिया था। इससे पहले यह शहर आगरा जनपद की तहसील हुआ करता था। आंदोलनकारियों के बड़े संघर्ष के बाद मैनपुरी जनपद की जसराना और शिकोहाबाद तहसील आगरा की टूंडला और फिरोजाबाद सदर तहसील मिलाकर इसे जिला बनाया गया था।

इस बार जनपद फिरोजाबाद स्थापना दिवस पांच फरवरी को यादगार बनाने एवं जनपद को देश में बल्कि देश-विदेशों में भी पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद फिरोजाबाद द्वारा पहली बार 27 जनवरी से 5 फरवरी 2022 तक 10 दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव शहर के पीडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में कई कार्यक्रम आकर्षक का केंद्र रहेंगे। 27 जनवरी को मणिकर्णिका श्याम श्याम रंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। 28 जनवरी को मुंबई के कलाकार जस्सी गिल और बब्बल राय द्वारा पंजाबी नाईट का आयोजन होगा। 29 जनवरी को लोक गायिका मालिनी अवस्थी लोक रंग कार्यक्रम पेश करेंगी। 30 जनवरी को कॉमेडी रियलिटी शो का आयोजन होगा। 31 जनवरी को प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा भजन संध्या आयोजित होगी। एक फरवरी को प्रसिद्ध कलाकार कैलाश खैर द्वारा बॉलीबुड नाईट का आयोजन होगा। दो फरवरी को निजामी बंधुओं द्वारा कब्बाली प्रस्तुत होगी। तीन फरवरी को शाम ए वतन टेलेंट नाइट आयोजित होगी। चार फरवरी को कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित होगा। पांच फरवरी को हेमंत ब्रजवासी द्वारा रिएलिटी स्टार नाईट पेश करने के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *