फिरोजाबाद। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन नगर निगम के पाॅलीवाल हाॅल में किया गया। जिसमें नगर निगम ने 31 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया।
सोमवार को नगर निगम के पाॅलीवाल हाॅल में वेद मंत्रों के साथ 27 हिंदू जोड़ो का हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। साथ ही चार मुस्लिम जोड़ो का मौलिवियों द्वारा निकाह कराया। कुल 31 जोड़ो का नगर निगम द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया।
वही वर-वधुओं को नगर विधायक मनीष असीजा ने आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गरीबों की बेटियों की शादी कराने के लिए सरकार द्वारा यह योजना संचालित की जा रही है। जिससे गरीबों की बेटियों की शादी धूमधाम से हो सके।
इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह चैहान, अपर नगर आयुक्त, कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार, जेपी बघेल, छकोड़ीलाल आदि मौजूद रहे।