फिरोजाबाद- ग्रीन गैंग करेंगी सामाजिक बुराईयों को दूर

फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत मोड़ा के सचिवालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत 25 महिलाओं को ग्रीन साड़ी देकर ग्रीन गैंग को तैयार किया जा रहा है। यह ग्रीन गैंग आगामी समय में सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को लाभ दिलाने का काम करेंगी।

मंगलवार को ग्राम पंचायत मोड़ा के सचिवालय में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत 25 महिलाओं को ग्रीन साड़ी उपलब्ध कराते हुए कहा कि यह ग्रीनगैंग आगामी समय में सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए कार्य करेगी। साथ में सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिलाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाएगी। इसके साथ-साथ सामाजिक सदभाव और भाईचारा बनाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाएगी। जिसमें सामाजिक, प्रशासनिक लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा। पंचायत को खुशहाली तथा विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया जाएगा।

थाना प्रभारी रसूलपुर कमलेश सिंह ने कहा कि गांव में फैली नशा, जुआ, सट्टा सहित विभिन्न बुराइयों को दूर करने के लिए जो भी पुलिस का सहयोग होगा उससे किया जायेगा। कार्यक्रम में शैलेंद्र शुक्ला, दिनेश उपाध्याय, दाताराम यादव सरपंच, संदीप कुमार, रूपल शर्मा पंचायत सहायक, रमेश चंद, विमल कुमार यादव, पुष्पलता शर्मा, रेखा देवी, आशा देवी, सरोज कुमारी, सीमा देवी, पूनम यादव, पिंकी यादव, राजनश्री, सुमन पचैरी, शांति देवी शर्मा, रामादेवी, सीमा देवी, रेनू यादव, नीतू यादव, कमला देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -