फिरोजाबाद। सर्व धर्म एकता विचार मंच के द्वारा गुरूवार का बाॅबी पैलेस साठ फुटा रोड पर वरिष्ठ समाजसेवीं, पुलिस प्रशासन एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज अरशद रजवी द्वारा की गई।
सर्व धर्म एकता विचार मंच के द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में मंच के पदाधिकारियों ने करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान का चांदी का मुकुट, पगड़ी, साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा सीओ सिटी हरिमोहन सिंह एवं व्यापार मंडल पदाधिकारियों का पगड़ी, माला पहनाकर व मूमेंटो देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने कहा कि एकता अमन भाईचारे मंच ने सभी समाजसेवी, पुलिस प्रशासन च व्यापार मंडल के लोगों का सम्मान स्वागत किया है। इस तरह के कार्यक्रमों से अमन-चैन, भाईचारा कायम रहता है। उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि मंच के इस कार्यक्रम ने भाईचारे का संदेश दिया है। जो कि एक सराहनीय कार्य है।
करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने मंच के पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुये कहा कि यह कमेटी लोगों की सेवा खिदमत करने में सबसे अव्वल रहे। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम रामप्रवेश यादव, मौलाना अरशद रिजवी, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल रविंद्र तिवारी, महामंत्री व्यापार मंडल संजय गुप्ता, शारिक खान, वसीम शेख, मोहसिन नाना, परवेज, सैफ चैधरी, फैजान उल्ला खान, सद्दाम वारसी, साजिद मंसूरी, जावेद, इमरान आदि मौजूद रहे।