Skip to content

फिरोजाबाद: अंडर-19 महिला खिलाड़ी सोनम यादव का जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

फिरोजाबाद। सुहागनगरी की बेटी सोनम यादव साउथ अफ्रीका में अंडर-19 महिला विश्व कप जीतकर फिरोजाबाद वापस लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। शहर के लोगों ने उनका माला पहना एवं पगडी पहना कर जोरदार स्वागत किया।

सोनम यादव साउथ अफ्रीका में हुए अंडर-19 महिला विश्व कप खेलने गईं थीं। गुरुवार उनका काफिला टोल प्लाजा पर पहुंचा। वहां पहले से इंतजार कर रहे लोगों ने सोनम यादव का जोशीला स्वागत किया। सैकड़ों की तादाद में युवा तिरंगा लहा रहे थे। युवा भारत माता जिंदाबाद और सोनम यादव की जीत को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। गाड़ी में खड़े होकर सोनम यादव ने सभी का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

सोनम यादव की एक झलक देखने के लिए लोग लालायित नजर आए। वही शहर में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर सौनम यादव की जीत पर खुशी मनाई। उनके घर पर शुभकामनाओं देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *