Skip to content

फिरोजाबाद: दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा गेस्ट हाउस से हुआ फरार

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद स्थित एक गेस्ट हाउस में आई बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया। जयमाला की रस्म अदायगी के बाद दूल्हा गेस्ट हाउस से फरार हो गया। काफी देर तक लोगों ने दूल्हे की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार को दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

गुरूवार को थाना क्षेत्र के माधवगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में थाना मक्खनपुर क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी होनी थी। फर्रूखाबाद से लड़का पक्ष शाम के बारात लेकर पहुंचा। सभी बारातियों का कन्या पक्ष के लोगों द्वारा आदर सत्कार किया गया। बारात में बारातियों ने जमकर ठुमके लगाए। जयमाला का कार्यक्रम होने के बाद बारातियों ने दावत का आनंद लिया। सब कुछ ठीक चल रहा था। विदाई से पहले दूल्हा गेस्ट हाउस से बिना किसी को कुछ बताए फरार हो गया। काफी देर तक दूल्हा नजर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। दूल्हे का नंबर लगाया गया लेकिन वह स्विच आफ आ रहा था। दूल्हे के फरार होने की सूचना मिलते ही गेस्ट में हडकंप मच गया।

दुल्हन के पिता ने थाने में दूल्हा और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कन्या के पिता ने पुलिस को बताया कि जयमाला होने के बाद दूल्हे द्वारा दहेज में कार की मांग की जा रही थी, जिसे पूरा करने से उन्होंने इंकार कर दिया था। इंस्पेक्टर हरवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर फर्रूखाबाद निवासी दूल्हा ललित और उसके पिता सूरज, दूल्हे के चाचा और चाची के खिलाफ कार और 22 लाख रूपये की अतिरिक्त मांग किए जाने की तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *