Skip to content

फिरोजाबाद: व्यापारी रथ यात्रा के संयोजक बने दुष्यन्त यादव

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल अपना 50 वां स्थापना वर्ष स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री डॉ दिलीप सेठ एवं राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एक रथ यात्रा 13 मार्च को सहारनपुर से शुरू होकर 23 मार्च को फिरोजाबाद जनपद में आयेगी। जिसका संयोजक दुष्यन्त यादव को बनाया गया है।

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने बताया कि आज युवा व्यापार मंडल का विस्तार किया गया है। जिसमें दुष्यंत यादव को महानगर युवा चेयरमैन, सोनू राठोैर को उपाध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा कल्लू संगठन मंत्री और गोविंद दीक्षित व राजकुमार यादव मंत्री मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की एक रथ यात्रा 13 मार्च को सहारनपुर से चलकर 23 मार्च को फिरोजाबाद जनपद पहुंचेगी। रथ यात्रा के संयोजक की जिम्म्ेदारी दुष्यंत यादव युवा महानगर चेयरमैन को दी गई है। यह युवाओं की पूर्ण रूप से कमान संभालेंगे।

वार्ता के दौरान पंकज यादव महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुफियान कुरैशी युवा महानगर अध्यक्ष, अर्जेश उपाध्याय, रामबाबू झा, दिनेश यादव, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, परशुराम लालवानी, अर्जुन उपाध्याय, पारुल गुप्ता, समसुल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *