Skip to content

शिकोहाबाद: एनआरसी वार्ड में चूहा और गंदगी देख भड़के डीएम, लगाई फटकार

-इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मिले नदारद, कार्यवाही के निर्देश

शिकोहाबाद। डीएम रवि रंजन ने शनिवार दोपहर दो बजे के बाद संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नहीं मिला। वहीं एनआरसी वार्ड में चूहे और गंदगी देख वार्ड प्रभारी पर नाराजगी व्यक्त की। महिला वार्ड में भी अव्यवस्था देख उन्होंने सीएमएस को तत्काल सुधार के निर्देश दिये।

शनिवार को जिलाधिकारी शिकोहाबाद कोतवाली समाधान दिवस में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने नगर पालिका की मिली शिकायतों पर ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह से तत्काल समस्याओं के समाधान के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान आप को ही करना है। सीधी अंगुली से काम न चला तो उंगली टेड़ी करने पड़ेगी।

समाधान के बाद डीएम संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। डीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ में खलबली मच गई। सर्वप्रथम इमरजेंसी पहुंचे। यहां स्टाफ तैनात था, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नहीं मिले। जब कर्मचारियों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर ज्यादातर समय नहीं मिलते हैं। इसके बाद उन्होंने एनआरसी वार्ड पहुंचे और यहां गंदगी और चूहों को देख हैरान रह गये।

न्होंने प्रभारी को तत्काल सुधार के निर्देश दिये। महिला वार्ड में भी अभिलेखों में कमी मिली। जिसको लेकर उन्होंने सीएमएस सत्यप्रकाश शर्मा को बुला कर सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की सूची मांगी। चेतावनी दी अगर दोवारा अव्यवस्था मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *