Skip to content

फिरोजाबाद: भारतीय मजदूर संघ ने समाजसेवी महिलाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ द्वारा आईवे इंटरनेशनल स्कूल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्र्ट कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

गुरूवार को भारतीय मजदूर संघ ने बेसहारा गोवंशो के बेहतरीन पालन पोषण के लिए सुझाव देने एवं उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुंचाने वाली समाजसेवी रीनू यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

इस दौरान आईवी इंटरनेशन स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ नंदनी यादव, मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला महामंत्री रमाकांत यादव, जिला महिला कल्याण अधिकारी अनम अकाशा, जिला कोऑर्डिनेटर मोहनी शर्मा, डॉ दुर्गेश यादव आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *