Skip to content

फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने मच्छरदानी की भेंट

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप आफ महिला शक्ति द्वारा सौ शैय्या अस्पताल में नवजात कन्याओं को मच्छरों से बचाने के लिए मच्छरदानी प्रदान की गई।

कहते है कन्या सृष्टि की जननी होती है। लेकिन हमारे समाज में कुछ लोगों द्वारा बेटो की चाहत में कन्या की भ्रूण में ही हत्या कर दी जाती हैं। शुक्रवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत महिला शक्ति की अध्यक्षा पूनम गुप्ता के निर्देशन में सरकारी सौ शैय्या अस्पताल में नवजात कन्याओं को मच्छरों से बचाने के लिए उनकी माताओं को मच्छरदानी भेंट की।

प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल व वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। आज 40 नवजात कन्याओं को मच्छारदानी गिफ्ट की गई है। कार्यक्रम में एसोसिएट प्रो. डाॅ दिव्या चैधरी का विशेष योगदान रहा। इस दौरान डिम्पल गुप्ता, मोनिका रानीवाला, तनु माथुर, मधु गर्ग, गौरी बसंल आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *