फिरोजाबाद: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा धरना व सांकेतिक हड़ताल

फिरोजाबाद। जिले में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आह्वान पर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों, अभियन्ताओं और निविदा व संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को सुबह से कार्य सांकेतिक हड़ताल व धरना प्रारम्भ कर दिया है। सांकेतिक हड़ताल में लगभग 350 बिजली कर्मी सम्मिलित हैं।

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल जारी है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन की हठवादिता के चलते बिजली कर्मियों पर हड़ताल थोपी जा रही है। उन्होंने कहा कि 03 दिसम्बर 2022 को हुए समझौते में ऊर्जा मंत्री की ओर से 15 दिन का समय मांगा गया था, अब 114 दिन व्यतीत हो गये हैं और समझौते के प्रमुख बिन्दुओं के क्रियान्वयन की दिशा में कुछ भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। ओबरा, अनपरा की 800-800 मेगा वाट की नई इकाईयां को उत्पादन निगम से छीन कर एन.टी.पी.सी. को दिये जाने, पारेषण के निजीकरण को रोकने व अन्य न्यायोचित मांगों के सार्थक समाधान किये जाने के उल्टे शांतिपूर्ण ढंग से आन्दोलन कर रहे बिजली कर्मियों को पुलिस उत्पीड़न की धमकी दी जा रही है।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जनपद फिरोजाबाद के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ विद्युत उप केंद्र एसएन हॉस्पीटल फिरोजाबाद अधीक्षण अभियंता नगरीय कार्यालय पर उपस्थित होकर समस्त जनपद के कर्मचारियों के द्वारा कार्य बहिष्कार व धरना दिया गया है। इस दौरान सह संयोजक उदयवीर सिंह, अधिशासी अभियंता अनुज सेठ, आरपी वर्मा, उपखंड अधिकारी निजामुद्दीन, दशरथ सिंह, सुनील कुमार, दुष्यंत कुमार, मनोज बघेल, धर्मेंद्र कुमार राजपूत, अवर अभियंता रंजीत सिंह, अमित कुमार, अवनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, मुन्ना बाबू, देवेंद्र कुमार, डीके वर्मा, अहमद हुसैन, डोरीलाल, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील यादव, इमरान खान, राजदेव, एसके शर्मा, तेजस्वी चतुर्वेदी एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -