शिकोहाबाद: महाआरती में उमड़े लोग, जयकारों से गूंजा पंडाल

विमल जागृति मंच ने निकाली भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा

शिकोहाबाद। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह मंडी श्रीगंज महावीर जिनालय में पंचामृत अभिषेक व शांति धारा पूजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

सायं साढ़े छह बजे नसिया जी पर बाल योगी 108 अमित सागर महाराज के सानिध्य में 15 थाल सजाकर महा आरती का आयोजन किया गया। आरती बैंड बाजों के साथ नृत्य करते हुए समाज के श्रीगंज जिनालय में पहुंचे। इस दौरान समाज की महिलाएं, बच्चों और पुरुष धूमधाम के साथ पुष्प वर्षा करते हुए निकले। रास्ते में जगह.जगह रंगोली सजाई गई। शोभायात्रा नसिया जी से नारायण होटल, स्टेट बैंक,बड़ा बाजार,जैन स्ट्रीट होते हुए मंडी श्रीगंज महावीर जिनालय में पहुंची।

यहां 1008 दीपक से महाआरती की गई। इसके बाद लोगों ने आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक मनाया। जिसमें बालक धैर्य जैन को सौभाग्य  प्राप्त हुआ। समाज के सभी लोगों ने भगवान आदिनाथ का पालना झुला कर जन्म महोत्सव मनाया गया।  बाहर से आए संगीतकारों ने आदिनाथ भगवान के जयकारे से जिनालय गूंज उठी।

इस अवसर सेठ अशोक जैन, प्रिन्स जैन,आलोक जैन, शैलेंद्र जैन,राहुल जैन,कपिल जैन,दीपक जैन,गौरव जैन,मयंक जैन, ज्ञानेंद्र जैन,पंकज जैन सहित विमल जागृति मंच के सभी सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -