फिरोजाबाद: प्रियंका जैन स्वीटी ने जीता सुपर माॅम का खिताब

-क्रीड़ा भारती मातृ शक्ति एवं डांसर्साइज स्टूडियो ने सुपर माॅम प्रतियोगिता का किया आयोजन

फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती मातृ शक्ति एवं डांसर्साइज स्टूडियो द्वारा सुपर माॅम डाॅस प्रतियोगिता का आयोजन नगर के पाॅलीवाल हाॅल में किया गया। जिसमें मातृ शक्ति ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन कर कार्यक्रम में चार-चाॅद लगा दिये। जिसमें प्रियंका जैन स्वीटी ने सुपर मॉम का खिताब जीता।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद डांसर्साइज स्टूडियो द्वारा सुपर माॅम डाॅस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की गई। जिसमें सिल्बर वर्ग में 20 से 35 वर्ष की महिलाओं एवं गोल्ड वर्ग में 35 वर्ष से अधिक की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सुपर माॅम डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने फिल्मी गीतों एक से बढकर एक धमाकेदार प्रस्तुतियां दी। महिलाओं की प्रस्तुतियां देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।

महिलाओं ने मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़िया है, होठों पे ऐसी बात, मेरा नौ लक्खा मंगा दे आदि गीतों में शानदार प्रस्तुतियां दी। निर्णायक निधि संभरवाल और रश्मि गुप्ता ने प्रियंका जैन को सुपर मॉम को क्राउन पहनाकर और शील्ड देकर विजेता घोषित किया। मुख्य अतिथि अभिषेक गर्ग ने सुपर मॉम की विजेता प्रियंका जैन को 3100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

डांसर्साइज स्टूडियो की अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा कहा कि आज सुपर माॅम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर से बाहर निकालकर उनकी प्रतिभाओ को निखारना है। साथ ही उनको आत्मनिर्भर बनाना है। यह प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित कराई गई है। जिसमें तीन-तीन विजेता चुनी गई है। सभी प्रतिभागियों को शील्ड और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव गाफिल ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि रूपाली भटनागर, डॉ. शिखा जैन, अभिषेक क्रांति, अभिषेक गर्ग, मयंक भटनागर, यशपाल यश, प्रो. ए.बी. चैबे, कृष्ण कुमार कनक, शीलमणि मानसिंह शर्मा, कल्पना राजौरिया, रीमा यादव, नानू उपाध्याय, कटरोलिया के अलावा कार्यक्रम की उपाध्यक्ष नीलम जैन, समन्वयक मोहिनी अग्रवाल, शिवांगी शर्मा, आकांक्षा मित्तल, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रही।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -