फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन शहर के स्थानीय होटल में किया गया। जिसमें 23 मार्च को जनपद में आने वाली स्वाभिमान यात्रा को लेकर युवा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। जो कि जिलें में 23 मार्च को आयेगी। जिसका टूंडला से कठफोरी तक जनपद के व्यापारियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जिसके लिये युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिसमें अल्पसंख्यक व्यापार मोर्चा का जिलाध्यक्ष सीराज अली, महानगर युवा प्रभारी शुभम् राजपूत, महानगर युवा चेयरमेन सुफियान कुरैशी, महानगर युवा अध्यक्ष दुष्यंत यादव, महानगर युवा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष विलाल कुरैशी को बनाया है। साथ ही युवा महानगर अध्यक्ष दुष्यंत यादव को स्वाभिमान यात्रा के जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि स्वाभिमान यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया जायेगा। साथ ही पुराने साथियों की संगठन में वापिसी कराई गई है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि 23 मार्च को जिले में स्वाभिमान यात्रा आ रही है। जिसका जिले के व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा। जिसके लिए युवा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वार्ता के दौरान प्रांतीय मंत्री मदललाल वर्मा, महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय, कोषाध्यच संजय गुप्ता इम्पीरियल, युवा क्रांतिकारी सुनील अग्रवाल, देशदीपक यादव, आसिम खान, अमित वाष्र्णेय, राजेश अग्रवाल, संदीप यादव, राजेश अग्रवाल, राकेश शर्मा, भरत तिवारी, लकी आदि मौजूद रहे।