फिरोजाबाद: नवदेवी सम्मान से सम्मानित हुई फिरोजाबाद की डाॅ अंजली राव

फिरोजाबाद। स्वच्छोत्सव 2023 में मातृ शक्ति को सम्मानित करने के लिए मण्डल स्तर पर नवदेवी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आगरा नगर निगम में किया गया। जिसमें स्वच्छता अभियान में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को नवदेवी सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नगर निगम फिरोजाबाद की डॉ अंजली राव को शॉल उडाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा मंजू भदौरिया, अपर आयुक्त आगरा मण्डल आगरा मंजूलता, अपर नगर आयुक्त आगरा एवं जेडीसी संयुक्त विकास आयुक्त द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली नगर निगम फिरोजाबाद की डॉ अंजली राव को शॉल उडाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम फिरोजाबाद का प्रतिनिधित्व जौनल सैनेटरी ऑफीसर व नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन संदीप भार्गव एवं प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविन्द भारती द्वारा किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -