फिरोजाबाद: नगर विधायक मनीष असीजा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग रखी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला

फिरोजाबाद। गुरूवार को नगर विधायक ने 12 करोड़ 15 लाख 70 हजार रू. की लागत से 3.8 किलोमीटर लम्बाई का ककरऊ कोठी बाईपास से कांशीराम आवास पचवान तक सड़क चैड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

नगर विधायक मनीष असीजा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग ककरऊ कोठी बाईपास पर 3.8 किलोमीटर लम्बाई की सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 करोड़ 15 लाख 70 हजार रू. की लागत से सम्पन्न कराया जायेगा। नगर विधायक ने कहा कि इस मार्ग के चैड़ा होने से शहर के लोगों को जाम की समस्या से काफी फायदा मिलेगा। वहीं फिरोजाबाद आने वाले लोगों को जलोपुरा-मक्खनपुर हाईवे से शहर के अंदर आने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सोनी शिवहरे, सुनील शर्मा, अनुपमा शर्मा, अमित गुप्ता, देश दीपक यादव, श्याम सिंह यादव, निंकुज शुक्ला, कल्पना राजौरिया, किशोर अग्रवाल बंटी, महेश पूरन, उदय प्रताप सिंह, रवीन्द्र लाल तिवारी, गेंदालाल राठौर, देवेश भारद्वाज, प्रमोद पाल सिंह बघेल, प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा, श्रीनिवास शर्मा, सुभाष चंद्र गोला, नवनीत शुक्ला, सौरभ लहरी, चेतन दीक्षित आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -