-बड़े हनुमान मंदिर में मर्यादा पुरूषोत्सव श्रीराम का मनाया गया जन्मोत्सव
फिरोजाबाद। हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। वही देर शाम राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
गुरूवार को बड़े हनुमान मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वही भगवान श्रीराम का दुग्धाभिषेक कर आकर्षण पोशाक धारण कराई गई। इस अवसर पर राम दरबार एवं हनुमान जी महाराज का भव्य फूल बंगला सजाया गया। सुबह से लेकर शाम तक दर्शन हेतु भक्तों की लाइन लगी रही। मंदिर परिसर भगवान श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरो के साथ रंग-बिरंगे फूलो से सजाया गया। जो अलग ही छठा विखेर रहा था। सभी कार्यक्रम हनुमान मंदिर के महंत पं. जगजीवन राम मिश्र, पं. राजेन्द्र शर्मा, पं. उत्तर दत्त व राधा किशन मंदिर के महंत पं. विजय उपाध्याय ने सम्पन्न कराएं।
वहीं देर शाम राधा कृष्ण मंदिर से भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर की। शोभायात्रा सदर बाजार, मुहल्ला गंज, कोटला रोड, रामलीला चैराहा होते हुये जानकारी बाजार पहुंची। जहाॅ पर पं. जगजीवन राम मिश्र द्वारा ध्वजारोहरण कर हनुमान जयंती महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में रमेश बंसल, रवीन्द्र बंसल, कृष्णा मुरारी, अनुग्रह गोपाल, मयंक सारस्वत, उमेश गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, राजीव पालीवाल, अनुपमा शर्मा, पवन सिंघल, उज्जवला गुप्ता, रवीन्द्र शर्मा, नूतन राठौर, अजीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।