फिरोजाबाद: वैष्णो देवी धाम व कैला देवी मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता

फिरोजाबाद। नवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन आदिशक्ति के नौ वे स्वरूप माॅ सिद्विदात्री की पूजा अचर्ना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं देवी भक्तों ने कन्या-लागुरा का पूजन कर व्रत पूर्ण किया।

 

गुरूवार को सुबह से ही मंगला दर्शन के लिए भक्तों के कदम कैला देवी व वैष्णो देवी मंदिर तरफ बढ़ चले। मंदिर के बाहर भक्तों का तांता लग गया। जैसे ही मंदिर के पट खुलने पर श्रद्वाुलुओं की भीड़ भवन में प्रवेश कर गई। जहाॅ पर सभी भक्तों ने श्रद्वा भाव में माता के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। वैष्णो देवी धाम पर भक्तों को लाइन से गुफा में प्रवेश दिया गया। वहीं महिलाओं और युवतियो ने माता रानी की भक्ति भाव से पूता अर्चना की। उन्होंने माता को हलुआ, पूरी व चना का भोंग लगाकर एवं कन्या-लांगुरा पूजन कर अपना ब्रत खोला।

शहर के प्रमुख कैला देवी मंदिर, पथवारी माता मंदिर, चैरासी घंटा मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों पर माता रानी का पूजा अचर्ना करने को भक्तों की भीड़ रही। वहीं देवी भक्तों ने माता की दण्डोती लगाकर पुण्य लाभ लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -