Skip to content

फिरोजाबाद: भारत का विकास सभी के सहयोग से संभव-हरवीर सिंह

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद का 41 वां अधिष्ठापन व दायित्व ग्रहण समारोह फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया गया। इस अवसर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व व कर्तव्य की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज हरवीर सिंह ने कहा कि भारत का विकास सभी के सहयोग से संभव है। सहयोग चाहे कितना भी छोटा हो, लेकिन विकास में उसकी अहम भूमिका होती है। हम तन, मन, धन से भारत के विकास में अपना योगदान दें। इसके लिए भारत विकास परिषद मुख्य शाखा साधुवाद की पात्र है। जो भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं देश भक्ति की अलख जगाये हुए है। उन्होंने स्व. महेश चंद्र जैन एडवोकेट को श्रंद्वाजली अर्पित की।

समारोह में सत्र 2023-24 के अध्यक्ष उमेश शर्मा, सचिव पराग शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी के कार्यकारिणी एवं नवीन सदस्यों को ब्रज प्रांत के अध्यक्ष राहुल गर्ग ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए भाविप के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश जिंदल गाजियाबाद, नगर विधायक मनीष असीजा एवं सेवार्थ सस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष पीके जिंदल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक आनंद मित्तल, सुधीर जैन एवं अजय बंसल रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता केशव दत्त गुप्ता, राष्ट्रीय चेयरमैन भाविप पब्लिसिटी, हरिनरायन चतुर्वेदी, क्षेत्रिय वित्त सचिव प्रवीन गर्ग, डा. मयंक भटनागर, ब्रजक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष अमित जैन, दिनेश चंद्र अग्रवाल, अरूण जैन, अनूप चंद्र जैन, जेपी शर्मा, एड. प्रभात नगीना, नाहर सिंह यादव एड., राजकुमार जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *