फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय पर कांच चूड़ी उद्योग मजदूर संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चूड़ी जुड़ाई मजदूरों के साथ मिट्टी के तेल से हो रही घटना को लेकर मंथन किया गया। साथ ही कुछ दिन पूर्व बिहारी नगर में हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया गया।
भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से कहा कि आए दिन मिट्टी के तेल से जुड़ाई मजूदरों के यहाॅ पर आग लगने जैसी घटनाऐं हो रही है। जिसके लिए तेल डीलर ही जिम्मेदार है। उन्होंने डीएम से दोषी डीलर के खिलाफ कडी से कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।
बैठक की अध्यक्षता राजीव यादव ने की। इस दौरान जिला मंत्री रमाकांत यादव, राधा शंखवार, विकास पालीवाल, धर्मेद्र पाठक, दुष्यंत यादव, कमल सिंह भारतीय, महेश राठौर, अनिल गुप्ता, सूरजपाल क्रांती, अनिल दीक्षित आदि मौजूद रहे।