फिरोजाबाद। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को शानदार जीत मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घर संसार कार्यालय पर बजरंग बली का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास करके सेवा करने के लिए चुना है। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कर्नाटक की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और पार्टी द्वारा जो भी वादे किए गए हैं उन्हें पूरा करेगा। आने वाले चुनावों में जनता मुद्दों पर वोट करेगी।
वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव ने कहा कर्नाटक की जीत जनता की जीत है। देश को बांटने वाली ताकतों को जनता ने नकार दिया और मुद्दों पर बात करने वाली पार्टी को जनता ने मौका दिया है। जिलाध्यक्ष ने फिरोजाबाद नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद पर वार्ड नंबर 47 से नूरुल हुदा लालाराईन गांधी तथा शिकोहाबाद नगर पालिका सदस्य पद पर शमीम कुरेशी बाबू वार्ड नंबर 9 से जीत पर बधाई दी।
मिष्ठान वितरण के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, पीसीसी सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव, राजेश शर्मा, यश दुबे, खजांची दिवाकर, नितिन राजोरिया, धीरज तिवारी, रोहित यादव, विपिन चैहान आदि मौजूद रहे।