शिकोहाबाद। नगर के रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का वैग भूल वश छूट गया। जव वह स्टेशन से निकल गया तव उसे पता चला कि उसका वैग स्टेशन पर रह गया है। उनके पैरो तले जमीन सरक गयी। आनन-फानन मे अपने परिचित नगर के डॉक्टर आश मोहम्मद को फोन कर अपनी वात बताई।
शादिक निवासी बरनाहल मैनपुरी से अलीगढ़ अपने बेटे के एडमिशन के लिए जा रहे थे उनके पास एक बेग साथ था। जिसमे 30 से 35 हजार रूपये और एक कीमती लेपटॉप था। जिसको जल्दवाजी में वो वेग शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर भूल गए थे। शादिक डाक्टर आस मोहम्मद के दूर के परिचत है उनको कॉल किया और बताया की मेरा बेग स्टेशन पर रह गया है। जिसमे लैपटॉप ओर कुछ कागज है।
डॉक्टर आश मोहम्मद ने तुरंत अपनी संस्था के सदस्य रविन्द्र सिंह को कॉल किया जो स्टेशन के पास ही रहते हे और उनको स्टेशन भेजकर बैग कब्जे में ले लिया। दोनों भाइयो ने वो बेग सादिक के सुपुर्द कर दिया। जिससे उनके वच्चे का एडमिशन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्स्टी में होना था उसके जरूरी कागजात और अन्य सामग्री सभी सुरक्षित थी। इस सराहनीय कार्य के लिये समाजवादी सेवा समूह की नगर मे भूरी भूरी प्रसंशा हो रही है।