फिरोजाबाद: महापौर कामिनी राठौर ने नगर निगम का लिया चार्ज

फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा समर्थकों एवं पार्षदों के साथ नगर निगम पहुंची। जहाॅ उन्होंने महापौर पद का चार्ज ग्रहण किया। इससे पूर्व मेयर ने शहर में चल रहे नाला सफाई अभियान का भी जायजा लिया।

नगर निगम कार्यालय जैसे ही नवागत महापौर कामिनी राठौर पहुंची। सबसे पहले भाजपा महिला पार्षदों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद स्वागत का दौर चलता रहा। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने नवागत महापौर को बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महापौर का स्वागत किया।

 

इस अवसर महापौर ने कहा कि शहर में जलभराव से निजात दिलाने के साथ ही फिरोजाबाद नगर को स्मार्ट सिटी बनाने पर काम करेंगी। साथ ही जिन क्षेंत्रों में सबसे ज्यादा विकास की जरूरत है। उन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जायेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -