क्षेत्रिय पार्षद ने महिलाओं को समझा-बुझाकर कराया शांत
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 37 के मौहल्ला आर्य नगर में विगत कई दिनां से गंदे पानी की समस्या चली आ रही थी। जिसको लेकर नगर निगम अधिकारियों ने मौका मुआयना कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया गया।
सोमवार को नगर निगम कर्मचारियों ने गंदे पानी की समस्या के चलते सीवर को साफ किया। जिसके चलते कई घरों के कनैक्शन को काटा दिया गया। लेकिन समस्या समाधान होने के बाद उन कनैक्शन को पुनः जोड़ा नहीं गया। जिसको लेकर आर्य नगर गली नं. 12 के महिलाओं ने घरों के बाहर निकलकर हाथों में खाली बर्तन लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि नगर निगम कर्मचारियों ने कहा था कि आपके कनैक्शन अभी काट रहे है। समस्या का समधान होने पर पुनः कनैक्शन कर दिए जाएंगे।
लेकिन नगर निगम कर्मचारियों ने कनैक्शन नहीं किये। जिससे क्षेत्र में पेयजल किल्लत की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने कनैक्शन पुनः सुचारू किये जाने की मांग की है। वहीं क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या के समाधान हेतु कनैक्शन काट दिए गए थे। जिससे सीवर की सफाई हो सके। सभी माता बहनों को आश्वस्त किया कि मंगलवार तक कटी हुई पाइप लाइन जोड़ दी जाएगी। सभी महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।